Bruno
Bruno सिया बहुत प्यार करती थी अपने pet से, dog था, Bruno नाम था उसका, कोई भाई बहन नही था उसका इसलिए उसके पापा ने लाकर दिया था उसे Bruno । 2 साल मे वो एकदम family member जैसा हो गया था । पर एक दिन Bruno अचानक से गायब हो गया। सिया के मम्मी पापा बाहर गए हुए थे, सिया Bruno के लिए घर मे ही रुक गई थी, शाम के time वो Bruno को घुमाने लेकर गई थी, उसकी सहेली मिल गई उसे रास्ते मे और वो बातो मे ऐसी खोई की उसे पता ही चला Bruno कब गायब हो गया, थोड़ी देर उसने और उसकी सहेली ने ढूँढने की कोशिश की पर फिर सोचा वो खुद घर आ जाएगा और सिया घर लौट आई पर Bruno को नहीं आना था वो नहीं आया। सिया ने Bruno को ढूँढने की बहुत कोशिश की पर वो नहीं मिला । इसके कुछ दिनो बाद एक रात अचानक सिया को Bruno की आवाज़ आई वो सुनकर घर के बाहर आई पर उसे Bruno नहीं दिखा । अगली सुबह भी उसने ढूँढने की कोशिश की पर उसे कुछ नहीं मिला। ये सिलसिला कुछ दिनो तक चला पर Bruno मिला नहीं कभी भी, हाँ कभी कभी एक झलक जरूर दिख जाती थी सिया को उसकी अपने कमरे मे और कभी उसके रूम के पीछे वाले garden मे झूले के पास लेकिन फिर वो...