संदेश

Stories on social issues लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कानून की कहानी

चित्र
कानून की कहानी सुहानी की शादी रवि से हुई थी,  दोनों ने पसंद से शादी की थी तो खुश भी बहुत थे दोनों पर धीरे धीरे सुहानी रवि पर उसके माँ पापा से अलग रहने का दबाव बनाने लगी। काफी बोलने के बाद भी रवि जब नहीं माना तो सुहानी धमकी देने पर उतर आई  कि  वापस अपने घर चली जाएगी पर फिर भी रवि अपने माँ पापा को छोड़ने तैयार नहीं हुआ।  सुहानी को समझ आ गया की ऐसे रवि मानेगा नहीं ना ही उसे जायदाद मे ही कुछ जल्दी मिल पाएगा। कुछ दिन घर मे शांति रही सुहानी ने किसी को कुछ नहीं कहा और लड़ाई भी बंद कर दी । पहले तो किसी को कुछ समझ नहीं आया सबको लगा सुहानी बदल गई है लेकिन असली बात तब पता चली जब रवि के घर पर पुलिस आई और  उसे और उस के   पूरे परिवार को पुलिस स्टेशन लेकर आ गई । जब रवि ने पूछा तो उसके पैरो तले जमीन खसक गई । सुहानी ने उसके और उसके परिवार के खिलाफ दहेज और मार पीट की FIR दर्ज कारवाई थी और दहेज प्रथा के मामलो मे वैसे भी न किसी सबूत की जरूरत होती है न वारंट की ।  2 दिन तक सभी jail मे बंद रहे । उसके बाद सुहानी से बात करने पर उसने कहा वो case तभी वापस लेगी जब उसे pro...

मांसाहारी

चित्र
  Me - तुम animal lover हो ना?    Human Brain - हाँ बिल्कुल।  Me - कौनसे कौनसे animals पसंद है तुम्हें?  Human Brain -dogs, horses, cats.  Me - और बकरियाँ, pigs, fishes?  Human Brain -fishes तो ठीक है पर बकरियाँ और pigs किसको पसंद होते है ?  Me - पर तुम तो animal lover हो ना?  Human Brain - हाँ पर मुझे नहीं पसंद ये जानवर।  Me - मतलब जो जानवर तुम्हें पसंद नहीं उन्हे मारकर खा जाओगे ? मतलब जो इंसान तुम्हें पसंद नहीं उन्हे भी खा जाओगे मारकर?  Human Brain - मैंने कहा मारा किसी भी जानवर को ?  Me - तो वो तुम्हारे खाने की प्लेट तक चलकर आया था क्या ?  Human Brain - नहीं पर मैंने नहीं मारा ना?   Me - मतलब तुम्हें कोई जबर्दस्ती खिला गया ?  Human Brain - नहीं, मैंने ही ऑर्डर किया था ।  Me - तो तुम्हारे ऑर्डर पूरे करने के लिए मारकर लाया गया न उसे पकाने के लिए ।  Human Brain - मुझे कुछ नहीं पता मेरे धर्म मे लिखा है मांस खा सकते है तो  मैं  खाऊँगा।   Me - तो अपने आप को animal lover और शान्तिप्रिय ...

मोबाइल की लत

चित्र
  मोबाइल की लत बुआ जी ये समय रो क्यो रहा है? भूख लगी है इसे शायद ।   बुआ जी ने कहा हाँ बेटा ।  तो उसे खाना क्यो नहीं खिला रही आप? मैंने थोड़ा परेशान होकर पूछा ।  वो फोन चार्ज पर लगा है ना इसलिए ।  हाँ तो खाने का फोन से क्या कनैक्शन है ? अब  मैं  परेशान होने के साथ झल्ला भी गई थी।  अरे! वो हमारा राजा बेटा न बिना फोन के खाना ही नहीं खाता है।   इस बात को सुनकर गुस्सा तो बहुत आया मुझे पर लिहाज के कारण कुछ बोल नहीं पाई मै।  बुआ जी उसकी मोबाइल की लत को अमीरों वाले शौक समझ कर बहुत गर्व से बता रही थी और सिर्फ 2 ही साल का था समय अभी।  2 दिन रही मै बुआ जी के पास और 2 दिन मे शायद मुश्किल से मैंने 2 बार समय को फोन से दूर देखा होगा वो भी फोन के लिए रोते हुए।  अभी उनको इस बात पर पता नहीं क्यो बहुत गर्व हो रहा  था  पर ऐसे माता- पिता, दादा – दादी को तब समझ आता है जब उनका बेटा – बेटी या पोता-पोती हर चीज़ या बात से ऊपर मोबाइल  फोन  को रखते है फिर वो उसी मोबाइल फोन मे “बच्चो से मोबाइल की लत कैसे छुड़ाये,, ख...

नारीवाद

चित्र
  नारीवाद  Human Brain -देखा वो लड़की कितनी फ़ेमस हो गई है   ? Me - कौन ?  Human Brain - वो delhi metro girl.  Me - इसको फ़ेमस होना नहीं बोलते, इसको उल्टी सीधी हरकते करके viral होना बोलते है ।  Human Brain - उल्टी सीधी क्या हरकत है इसमे ?  अपनी पसंद के कपड़े ही तो पहने है और क्या ?  Me - अपनी पसंद के कपड़े?  metro मे इतने छोटे कपड़े कौन पहनता है ।  Human Brain - तुम्हारी सोच ही छोटी है । feminist लोगो के लिए example है वो ।  Me -तुमसे एक सवाल करू ?  Human Brain -हाँ  ।   Me -नारीवाद क्या है ?  Human Brain -जो वो लड़की कर रही है उसको बोलते है नारीवाद  । Me - मतलब कही भी, कभी भी बिना आस पास के लोग देखे, उनके बारे मे बिना कुछ भी सोचे  उल्टी सीधी हरकते करना नारीवाद है?  जो viral होने के लिए उल्टी सीधी हरकते करने  को  नारीवाद बोल सकते है उनसे नारीवाद का अर्थ एवं परिभाषा को सही तरीके से लेने की तो क्या ही उम्मीद की जा सकती है। You may also like- Fake feminism शादी

Bigboss

चित्र
  Bigboss Me - क्या सर्च कर रहे हो ?  Human Brain -big boss  Me - क्यो ?  Human Brain - देखूंगा  ।   Me -क्या देखोगे?  Human Brain -big boss  अभी तो बताया ।  Me -हाँ तो क्या देखोगे उसमे?  Human Brain -उसमे लड़ाई देखूगा, मेरे favorite you tuber है, Fukra Insaan hai, Elvish yadav है ।  Me - हाँ तो देखना क्या है तुम्हें? दोनों youtube पर Entertainment videos बनाते है ना।  Human Brain -हाँ तो दोनों को लड़ते हुए देखूगा, सब updates है मेरे पास big boss के।  Me -तुम्हारे पापा को अभी silent heart attack आया था ना ।  Human Brain -हाँ ।ठीक है अभी तो ।  Me -Medicine ले आए उनकी जो शुरू करनी थी कल से?  Human Brain -अरे वो तो मै भूल ही गया।  Me -तुम्हें ये याद है कि big boss मे क्या हो रहा है, उसमे कौन कौन है,  Fukra Insaan है,  Elvish Yadav है और तुम्हें ये याद नहीं कि तुम्हारे पापा को medicine लाकर खिलानी है, जो नहीं मिली तो उनकी सेहत को नुकसान होगा।   You may also like- धर्मं Socia...

अच्छी औरत के गुण

चित्र
  Human Brain - वो औरत अच्छी नहीं है ।  Me - तुम्हें कैसे पता ?  Human Brain -जो अपने पति की बात ना माने वो कैसे अच्छी औरत हो सकती है  ?   Me - इसका logic क्या है ?  और पति बात ना माने उसकी फिर?  Human Brain -देखो जिन औरतों को एक से ज्यादा मर्दो की आदत होती है  ना,   वो करती है ऐसा, और वो पड़ोस वाली लड़की भी ठीक नहीं लगती मुझे!  Me - क्यो ?  Human Brain - वो अपने पापा की सुनती ही नहीं है ।  Me- और वो अपने पूरे घर का खर्चा उठा रही है job करके उसका क्या?  इतना ध्यान रखती है अपने पापा का, उसका क्या ?  Human Brain - वो तो करना ही पड़ेगा उसे, उसका काम है ये तो।  Me - तो तुम बताओ अच्छी लड़की के गुण, अच्छी लड़की की पहचान क्या है फिर?  अच्छी औरत के   गुण, अच्छी औरत कैसी होती है?  अच्छी औरत की पहचान?  Human Brain -जो लड़की या औरत अपने पिता, पति और भाई की हर बात माने वो अच्छी लड़की और औरत होती है ।   Me -  बेटी और पत्नी कहा है  तुम्हारी ?  Human Brain - वो मायके चली गई है बेटी को लेक...

Animal lover

चित्र
  Animal lover  Human brain - वो animal lover है ।  Me - तुम्हें कैसे पता ?  Human brain  -उसके घर मे fish और dog है।  Me  -फिर vegetarian होगा ?   Human brain  - नहीं।  Me  - फिर animal lover कैसे हुआ ?  animal मे बस पालतू जानवर आते है क्या ? You may also like- Aquarium मांसाहारी anda shakahari hai ya mansahari-kyo search karte hai ?

पर्यावरण

चित्र
  पर्यावरण संरक्षण ME –तुम्हें पूछा ना उस दिन CAR POOLING के लिए?  तुमने मना क्यो किया?  HUMAN BRAIN – मै अपनी कार मे किसी को क्यो बिठाऊ ?  ME -तो वो भी तो तुम्हें छोड़ते अपनी कार मे ।  HUMAN BRAIN - नहीं उन सब की कार मे पेट्रोल कम लगता है, मेरी कार मे ज्यादा पैट्रोल लगता है ।  ME – तो सर्विस करवा लेना अच्छी।  HU MAN BRAIN – मेरी कार महंगी है वो लोग कैसे बैठ सकेंगे, मै भी परेशान हो जाऊंगा उनकी कार मे।  ME -तुमको एक मौका मिला प्रकृति के लिए कुछ करने का तुमने उसको भी मना कर दिया  और अब बेकार के बहाने बना रहे हो । HUMAN BRAIN – करता तो हूँ seminar organize करता हूँ ,बच्चो के लिए competition organize करवाता हूँ। ME -उससे कोई फायदा हुआ फिर?  HUMAN BRAIN – कितने लोगो को जागरूक किया है मैंने । मेरी पर्यावरण संरक्षण पर कविता भी तो छपी थी अखबार मे देखी नहीं तुमने ?  ME – मेरा मतलब है उससे पर्यावरण संरक्षण मे क्या फायदा हुआ ?   HUMAN BRAIN - तो उससे लोगो को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझ आएगा, पर्यावरण संरक्षण के उद्...

शादी

चित्र
    Human brain – 25 साल उम्र हो गई  है  उसकी अभी तक शादी नहीं हुई है  ।  मै – तो ?  Human brain – तो कुछ physical या mental problem होगी उसे ।  शादी मै –  हो सकता है उसे शादी ही नहीं करनी हो ।  Human brain –  तो फिर तो उसका character खराब होगा । शादी नहीं होने के कारण इसके अलावा और क्या ही हो सकते है ?  सब इतना बोल रहे मान जाना चाहिए उसे । मै     – देखो उसको शादी नहीं करनी तो उसके पीछे कोई कारण होगा, character कहाँ से आया बीच मे?  और शादी नहीं करेगे तो क्या होगा ? क्या जीवन मे शादी करना जरूरी है ? शादी नहीं करना है तो ना करे ।  Human brain  –  शादी नहीं करने के फायदे ?  मै –  ये कौनसी बात हुई ? किसी को शादी नहीं करनी तो क्या करे ।   पहले तो लोग कपड़े भी नहीं पहनते थे, पत्ते पहनते थे तो अभी भी वैसे ही रहेंगे क्या ?   इसमे फायदा नुकसान कहाँ से आया ?  Human brain –  नहीं उसने शादी नहीं की है तो कोई खराबी होगी उसमे  तभी   वरना कोई शा...

Social Media

चित्र
Human brain – मै हर खबर से अपडेट रहता हूँ ।  मै – अच्छा?  Human brain – हाँ, मुझे सब पता है,  वो celebrity देखा कितनी फ़ेमस है social media पर सिर्फ 24 साल उम्र है।  मै – और ?  Human brain – और वो trend जिसमे सब साथ मे एक गाने पर फोटो लेते है।  मै – और वो 25 साल का सिपाही जो कल शहीद हो गया ?  Human brain – पता नहीं वो तो देखा ही नहीं ।  मै – और वो जो नई कंपनी लॉंच हो रही इंडिया मे ?  Human brain – कौनसी ?  मै – रहने दे तेरे बस का नहीं है,  वो celebrity कैसे फ़ेमस हो गई इतनी?  क्या करती है वो?  कोई skill सिखाती होगी ?  Human brain – नहीं।  मै – फिर फ़ेमस कैसे हो गई?  Human brain – पता नहीं । मै – तो like और comment भी तो किया था , वो क्यो किया फिर?  Human brain – सब कर रहे थे तो मैंने भी कर दिया,  पर वो फ़ेमस है ना बहुत।  मै – पर क्या Talent है ?  क्यो फ़ेमस है वो ?  Human brain – पता नहीं ।  मै – रहने दे तेरे बस का नहीं है,   आगे जाक...

सरकारी नौकरी

चित्र
  बड़े भाई साहब का बेटा ?  वो तो कुछ नहीं करता घर बैठा है 2 साल से । बड़े आराम से बोल दिया था चाचा जी ने,   उनके बेटे की शादी मे गया था मै,   उनके कमरे के बाहर से ही लौट आया ये सुनकर, जो चाय ले गया था वो भी वापस ले आया ।  टीस सी उठी उनकी बात सुनकर.   उनको ये तो दिखा कि मै घर  पर  हूँ,    ये नहीं दिखा कि सरकारी जॉब पाने के लिए कितनी मेहनत कर रहा हूँ ।  ऐसा नहीं था कि मै कुछ भी नहीं कर रहा था घर के लिए,   अपनी पढ़ाई के साथ ही घर मे मदद करने की भी पूरी कोशिश कर रहा था पर सरकारी जॉब की तैयारी करने वालों को सरकारी नौकरी लगने तक बेरोज़गार ही समझा जाता है।  ऊपर से मै तो लड़का हू । You may also like- बेरोजगारी बालश्रम

आईना

चित्र
  अरे सुनो- तुमने सुना ना उसने क्या कहा?  श्वेता के सामने आईने मे खड़े इंसान ने उससे पूछा।   श्वेता ने पूछा- किसने ?  अरे वो जो कल खड़ी थी ना कोने मे, बड़ी परेशान लग रही थी जब तुमने उस बच्चे को कुछ नहीं दिया खाने के लिए और मंदिर मे चली गई प्रसाद लेकर ।  श्वेता ने कहा मुझे तो कोई नहीं दिखा।  तुम्हें कैसे दिखाई नहीं दी वो? फिर उसने कहा  अभी 2 दिन पहले भी तो तुम्हारे पास ही थी वो, जब उस अजनबी लड़की का एक्सिडेंट हुआ था और तुमने मदद नहीं की थी उसकी, उस वक्त तो उसकी आंखो मे पानी भी देखा था मैंने।  श्वेता ने पूछा -पर वो थी कौन? उसने थोड़ा मुह बनाया फिर बोली, वो हर वक्त तुम्हारे सामने रहती है जब किसी को मदद की जरूरत होती है,  मैंने तुम्हें कितनी बार आवाज़ भी लगाई ताकि तुम उसकी बात सुन सको पर तुम्हें कुछ भी सुनाई ही नहीं देता।  तुम्हें याद है तुम अभी पिछले महीने बस मे थी और एक औरत अपने बच्चे को लेकर खड़ी थी मैंने तुम्हें बताया भी था पर तुम्हें अपने फोन से फुर्सत मिले तब ना।   तभी बाहर से उसकी पड़ोसी  की  पत्नी  की  ...

व्यक्तित्व

चित्र
  सौरभ नेहा कहा है? मैंने पूछा था colleague से,   उसने कहा आपको पता नहीं वो तो काफी देर से गायब है और वो जो अकाउंटेंट है न वो भी गायब है उसके साथ,   मैंने कहा मतलब half day लेकर गए है ना ?  फिर वो अपनी आवाज़ पर ज़ोर देकर बोला अरे दोनों साथ मे गायब है।  तब समझ आया कि वो कहना क्या चाहता था ।  वो बस एक अंदाज़ा लगा रहा था किसी के character का सिर्फ इस बात पर कि वो और दूसरा colleague साथ मे leave पर थे जबकि उसको इस बात से कोई मतलब ही नहीं होना चाहिए था और वो इस बात को चटखारे लेकर सुना रहा था।  पहली बात तो ये कि हम किसी के character को अच्छा या बुरा बताने वाले होते कौन है ?  और किसी कारण से आपको किसी के बारे मे जानकारी चाहिए भी तो ये कौनसा पैमाना है किसी के व्यक्तित्व को परखने का ?  ये तो बस एक उदाहरण है इसी तरीके के और भी पैमाने मिल जाएंगे आपको समाज मे- .   Workplace पर opposite gender  अच्छे से  बात करे  तो सीधा उनके character पर उंगली उठा दो।  .   अगर लड़का किसी लड़की को छोड़ने या लेने चला जाए त...

रिया की प्रैक्टिस

चित्र
  रिया को 1 ही महीना हुआ है अभी क्रिकेट की प्रैक्टिस के लिए जाते हुए,  बहुत मनाने के बाद उसके पापा माने थे प्रैक्टिस के लिए, इस शर्त पर  कि  उसके परीक्षा मे नंबर कम नहीं होने चाहिए।   रिया बहुत अच्छा खेलती थी, पर एक दिन अचानक से उसके पापा ने उसका क्रिकेट खेलना बंद करवा दिया उसके पूछने पर उसे कोई कारण नहीं बताया और कहा- पढ़ाई करनी है तो करो खेल मे नहीं भेजेगे।  कुछ दिन बाद उसकी मम्मी ने बताया था कि जब पापा ने मना किया था उसके एक दिन पहले वो कोई न्यूज़ देख रहे थे जिसमे कुछ खिलाड़ी (जिसमे लड़कियां भी थी) उन्होने उनके कोच पर गंभीर आरोप लगाए थे ।                                                                   रिया की प्रैक्टिस इसके बाद रिया ने अपने पैरेंट्स को बहुत समझाया पर वो नहीं माने, और  रिया जो शायद पूरे देश का नाम रोशन कर सकती थी अब पढ़ाई खत्म करके 9 से 5 की जॉब कर रही है। Y...

दहेज प्रथा

चित्र
  शर्मा जी रिश्ता ढूंढ रहे थे अपनी बेटी कविता के लिए, अपने पैरो पर खडी थी वो, स्वभाव की भी अच्छी थी ( यहा मै ये नही लिख रही कि खाना बनाना जानती थी या पूरा घर संभाल लेती थी क्योकि ये कोई पैमाना ही नहीं है शादी का जैसा कि बाकी लेखो और सिरियल मे देखा होगा आपने ) ,  दहेज कि मांग कि वजह से शादी नहीं हो पा रही थी उसकी, कभी उसके पापा मना कर देते और कभी वो खुद ही मना कर देती।  लगभग सभी मध्यम वर्गीय परिवारों और गरीब परिवारों मे यही हाल देखने मिलता है,  बेटी कितनी भी पढ़ी लिखी हो पर उसके माता पिता हमेशा उसके दहेज के लिए परेशान होते रहते है.   शादी से पहले दहेज जोडने के लिए, शादी के वक्त ये सोच कर कि तय से ज्यादा ना मांग ले लड़के वाले, शादी के बाद ये सोचकर कि बेटी जब भी घर आएगी तब उसे कुछ न कुछ देना पड़ेगा।  दहेज जोंक के कीड़े कि तरह चिपका हुआ है लोगो के दिमाग से कि नहीं दिया तो क्या होगा और इसी कि वजह से कई और कुप्रथाओ का जन्म होता है।                                  ...

बालश्रम

चित्र
  मम्मा, वो अपनी मम्मी के साथ कहा जा रहा है  ?   हम सब के साथ स्कूल क्यों नहीं चलता है ?  एक 9-10 साल के बच्चे को देखकर प्रिया ने पूछा।  उस समय तो उसकी माँ श्वेता ने उसे अनसुना कर दिया।   घर आकर 5 साल की बच्ची प्रिया ने वह सवाल वापस दोहरा  दिया  । बताओ ना मम्मा ! क्या वो किसी पार्क मे खेलने जाएगा  ?  क्योकि प्रिया के हिसाब से उसकी उम्र के बच्चों के लिए इकलौती जगह स्कूल ही थी और ये था भी सही।  श्वेता ने उसकी बात का कोई जवाब नहीं दिया और उसे खाना खिलाकर सुला दिया  अगले दिन फिर से प्रिया ने उस बच्चे को देखा और वह सवाल फिर से दोहरा दिया, इस बार श्वेता ने उसे डांट कर चुप कराया और अगली बार ये सवाल ना पूछने की हिदायत भी दे डाली , क्योकि श्वेता अपनी 5 साल की बच्ची को उसकी सपनों की दुनिया मे रखना चाहती थी जहा बच्चे स्कूल और खेल के मैदान के अलावा कहीं और जा ही नहीं सकते।  बालश्रम                                         ...

बस की सीट

चित्र
राघव को काफी देर हो गई थी आज ऑफिस में, अभी 2 ही दिन हुए थे उसे जॉब मिले।  जैसे ही वो मेट्रो मे एंटर हुआ उसके पीछे एक लड़की भी थी।  कुछ देर बाद उसके सामने वाली बस की सीट खाली हो गई और वो बैठ गया, राघव की नजर उस लड़की पर गई तो उसने ऐसे देखा जैसे राघव ने उसके हक की कोई चीज ले ली हो, पास ही बैठे एक अधेड़ उम्र के आदमी ने राघव से कहा की तुम्हें तमीज़ नहीं है वो लड़की खडी है और तुम बैठ गए ।  राघव बुरी तरह थका हुआ था दिन भर की भागदौड से पर फिर वो झल्लाकर खड़ा हो गया और वो लड़की इस तरह से बैठी जैसे जंग जीती हो उसने अपने हक की।  बस की सीट राघव के सामने ही कई बार दूसरे लड़को को भी टोका गया इसके लिए और मज़े की बात ये है की बराबरी की बात करने वालों को इसमे कुछ गलत भी नहीं लगता है ।  अगर वो अपने से किसी कमजोर, प्रेगनेंट या बुजुर्ग को सीट दे तो ये उनका अपना मत है और सामाजिक समझ है, पर कोई Female अपना हक कैसे मान सकती है इसे ?  और अगर कोई आदमी मना कर दे तो उसे बदतमीज़ कह देते है हम।    कोई भी Female चाहे माँ हो, पत्नी हो, बहन हो या गर्लफ्रेंड हो,  हम ये...

विधवा पुनर्विवाह

चित्र
10 साल की प्रिया आज फिर श्वेता के पास भागती हुई आई और अपने कुछ सवाल याद करवाने के लिए कहने लगी।   श्वेता दीदी बहुत पसंद थी प्रिया को, कोई भी सवाल होते वो उसके आगे आकर खड़ी हो जाती। श्वेता ने उसे पहला सवाल समझाना शुरू किया “विधवा पुनर्विवाह के संस्थापक कौन थे?’’ प्रिया ने बीच मे ही अपना सवाल किया “विधवा क्या होता है दीदी?’’   श्वेता ने उसे समझाया की जिनके पति भगवान जी के पास चले जाते है, उन्हे विधवा कहते है। प्रिया फिर बोली “तो दीदी जिनको सज़ा देनी होती है उनकी विधवा से शादी करवाते है” हे ना?   श्वेता ये सुनकार हैरान हो गई और बोली ये किसने कहा तुमसे ? वो बोली कल पापा चाचु को बोल रहे थे ना की जल्दी से शादी कर ले नहीं तो विधवा से करनी पड़ेगी।                                                              विधवा पुनर्विवाह उसको समझ ही नहीं आया की उस 10 साल की बच्ची को ये कैसे समझाए कि उन्होने ऐसा इसलिए कहा क्योकि...

बेचारा संजय

चित्र
  8 साल का संजय स्कूल से आकर रो रहा था, वो भाग़ता हुआ अपनी दादी के पास गया और उनके गले लगकर जोर जोर से रोने लगा। दादी ने रोते हुए संजय को बिना उसके रोने का कारण पूछे सिर्फ इतना कहा की संजय चुप हो जाओ, लड़के रोते नहीं है।  उसको अपनी दादी की गोद तो मिली पर एक पहेली के साथ।  कुछ साल बाद संजय के घर वापस आने पर उसकी माँ ने देखा संजय की आंखो मे पानी भरा हुआ था और उसके साथ घर वापस आई उसकी बहन आँसू बहा रही थी ,उसकी माँ श्वेता ने सिर्फ उसकी बहन को गले लगाया और उसकी तरफ ज्यादा ध्यान ही नहीं दिया,  इस बार संजय शायद उस पहेली को सुलझा चुका था ।  2 साल बाद जॉब के पहले दिन घर आकर बहुत परेशान था संजय, जैसे ही उसके पापा प्रशांत उसके कमरे मे आए वो अपने पापा के गले लगकर रोने लगा, प्रशांत ने उसे दूर धक्का देकर एक हीराकत भरी नज़र उस पर डाली। इस बार संजय को समझ आया वो पहेली थी ही नहीं कभी भी,   वो एक समाज का बनाया हुआ पिंजरा है जिसमे आदमियो को रखा जाता है ताकि वो आदमी बने रहे, पर उसे सिर्फ पिंजरा ही दिखा था रास्ता नहीं दिखा उसमे से निकलने का इसलिए अब वो उसी मे रहता है...